सर्व यादव युवा समाज कबीरधाम के उपाध्यक्ष बने राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित युवा सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकांत यादव
यादव युवाओं में खुशी की लहर, जमीनी जुड़ाव को मिला प्रमुख स्थान 17 जुलाई को सर्व यादव समाज कबीरधाम के निर्देशानुसार अध्यक्ष ओमप्रकाश यदु के मार्गदर्शन में सर्व यादव युवा समाज कबीरधाम के जिला अध्यक्ष चंद्रेश यादव की अध्यक्षता, सर्व यादव समाज कबीरधाम के कार्यवाहक अध्यक्ष धनीराम यादव एवं सचिव कनस राम यादव की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित सर्व यादव युवा समाज कबीरधाम के बैठक में सर्व सहमति से कार्यकारिणी की विस्तार किया गया।
जिसमें राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित युवा सामाजिक कार्यकर्ता चंद्रकांत यादव को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। चंद्रकांत यादव विगत 2006 से निरंतर समाज सेवा से जुड़े हैं। उनके उल्लेखनीय एवं सराहनीय कार्यों के लिए दो बार राष्ट्रीय सम्मान एवं एक बार राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2015 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मुख्य आतिथ्य में प्रदेश से एक मात्र चंद्रकांत यादव को राष्ट्रीय सम्मान प्रदान किया गया था।
वर्ष 2017 में तत्कालीन विधि मंत्री भारत सरकार श्री रविशंकर प्रसाद जी एवं सर्वोच्च न्यायालय के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश की मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया था। इसी प्रकार वर्ष 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह जी कर कमलों से राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया था। चंद्रकांत यादव को विधि के क्षेत्र में सबके लिए न्याय के सिद्धांत को जन जन तक पहुंचाने एवं कबीरधाम जिले में बच्चों की देखभाल एवं संरक्षण के तहत कुपोषण मुक्ति के क्षेत्र में किए उत्कृष्ठ एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों को लिए सम्मानित किया गया है।
चंद्रकांत यादव के इन्हीं समाजसेवा कार्यों को देखते हुए उन्हें जिला उपाध्यक्ष सर्व यादव युवा समाज कबीरधाम का महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया है। चंद्रकांत यादव की मजबूत पकड़ समाज के युवाओं के साथ साथ कबीरधाम जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र में भी शानदार है। उनकी पूरी टीम दलदली से लेकर तेलियापानी लेदरा, रणवीरपुर से लेकर रेंगाखार जंगल, चिल्फी से लेकर सिंघनपुरी जंगल तक कबीरधाम जिले के चप्पे चप्पे में उनकी टीम सक्रिय है। चंद्रकांत यादव अभी वर्तमान में कबीरधाम जिले के प्रतिष्ठित स्वयंसेवी संस्था ग्रामोदय में कार्यकारी निदेशक के रूप में तरेगांव जंगल के आसपास के गांवों में सक्रिय कार्य कर रहे हैं।
चंद्रकांत यादव के साथ 10 हजार से अधिक युवा मतदाता सीधे जुड़े हुए हैं। जिसका लाभ आने वाले समय में यादव समाज को मिलेगा। चंद्रकांत यादव की निःस्वार्थ सेवा, समर्पण को ध्यान देते हुए सर्व यादव युवा समाज कबीरधाम द्वारा उन्हें उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। चंद्रकांत यादव के उपाध्यक्ष नियुक्त होने पर समाज के प्रमुखों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी जिसमें ओमप्रकाश यदु, राकेश यदु, धनीराम यादव, डॉ. नरेश यदु, पालेश यादव, धनीराम यादव, हीरामणी ग्वाला, अतुल बरगाह, रोहित यादव, चंद्रेश यादव, बरन यादव, अश्वनी यदु, नेमसिंह यादव, प्रकाश यादव, कनस राम यादव, संजय यादव, अजय यादव, रूपेश यादव, दिनेश यादव, तुलसी यादव, अनिल यादव, नर्मदा यादव, दीपक यादव, पार्वती यादव, उमेश यादव एवं समाज के युवाओं ने बधाई दिया।
