पीएससी भर्ती घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन: भिलाई में पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव के घर छापा

पीएससी भर्ती घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन: भिलाई में पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव के घर छापा

भिलाई। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित पीएससी भर्ती घोटाले की जांच में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बुधवार को भिलाई के सेक्टर-10 स्थित पूर्व पीएससी सचिव जीवन किशोर ध्रुव के आवास पर CBI की टीम ने दबिश दी। टीम द्वारा दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की जांच की जा रही है।गौरतलब है कि वर्ष 2020 से 2022 के बीच हुई छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) की भर्ती प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं के आरोप लगे थे।

जांच में आरोप है कि चयन प्रक्रिया को प्रभावित कर कुछ अभ्यर्थियों को अनुचित लाभ पहुंचाया गया। पूर्व सचिव जीवन किशोर ध्रुव पर अपने पुत्र सहित कई प्रभावशाली लोगों के रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने के आरोप भी लगे हैं।इस मामले में CBI पहले ही कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपियों में शामिल पूर्व पीएससी अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।CBI की ताजा कार्रवाई को पीएससी भर्ती घोटाले की जांच में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जांच एजेंसी मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है और आने वाले दिनों में कई अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?