वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

वेलनेस स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खुलासा, मैनेजर व महिला दलाल समेत 9 गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई, 9 अगस्त 2026। जुनवानी स्थित ली वेलनेस स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने रेड कार्रवाई कर स्पा सेंटर के मैनेजर और महिला दलाल सहित कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से करीब 4 लाख रुपये कीमत के 19 मोबाइल फोन, ग्राहकों से प्राप्त 1,900 रुपये नगद, ग्राहकों की जानकारी से संबंधित सामग्री, आपत्तिजनक सामग्री एवं अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।

पुलिस के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ली वेलनेस स्पा सेंटर, जुनवानी में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर मैनेजर तनय सोनी द्वारा पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराने तथा हेमा सिंह उर्फ प्रीत के माध्यम से लड़कियां उपलब्ध कराए जाने की जानकारी सामने आई।पुलिस ने मौके से मैनेजर एवं महिला दलाल समेत ग्राहक और अन्य संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में तनय सोनी, हेमा सिंह उर्फ प्रीत, रूपेन्द्र जंघेल, रितिक सोनी, दिनेन्द्र कुमार सोनी, हेमंत सिन्हा, अविनाश शर्मा उर्फ अभी, आनंद कुमार और अरुण पाण्डेय शामिल हैं।मोबाइल और नगदी समेत सामग्री जब्तपुलिस ने कार्रवाई के दौरान 19 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई है, 1,900 रुपये नगद तथा ग्राहकों और देह व्यापार के लिए आने वाले व्यक्तियों की जानकारी से संबंधित सामग्री एवं अन्य दस्तावेज जब्त किए हैं।स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था नेटवर्कपुलिस के मुताबिक स्पा सेंटर में ग्राहकों से पैसे लेकर महिलाओं को देह व्यापार के लिए उपलब्ध कराया जाता था।

महिला दलाल के माध्यम से महिलाओं/लड़कियों को बुलाकर ग्राहकों से संपर्क कराया जाता था, जबकि स्पा सेंटर मैनेजर द्वारा पूरी गतिविधि का संचालन किया जा रहा था।आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में थाना सुपेला एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी स्पा सेंटर, होटल अथवा अन्य संस्थान में अवैधानिक गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

पुलिस ने कहा है कि अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?