विश्व आदिवासी दिवस पर गोलमेज सम्मेलन एवं विशेषांक का विमोचन, वैश्वीकरण में आदिवासी कला-संस्कृति पर हुआ मंथन

विश्व आदिवासी दिवस पर गोलमेज सम्मेलन एवं विशेषांक का विमोचन, वैश्वीकरण में आदिवासी कला-संस्कृति पर हुआ मंथन

दिल्ली , 9 अगस्त 2026। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सोसाइटी फॉर एम्पावरमेंट द्वारा “वैश्वीकरण के दौर में आदिवासी कला, विरासत एवं संस्कृति” विषय पर ऑनलाइन माध्यम से एक गरिमामय गोलमेज सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्व आदिवासी दिवस विशेषांक का विमोचन भी किया गया।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पद्मश्री अजय मंडावी, कांकेर (छत्तीसगढ़) रहे। उन्होंने आदिवासी समाज की समृद्ध कला, लोकपरंपराओं, जीवन-पद्धति एवं सांस्कृतिक विरासत पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आदिवासी संस्कृति प्रकृति, परंपरा और सामुदायिक जीवन के गहरे संबंधों की जीवंत अभिव्यक्ति है।

वर्तमान वैश्वीकरण के दौर में इस अनमोल सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता और भी बढ़ गई है।कार्यक्रम के विशेष वक्ता डॉ. रूपेन्द्र कवि, मानवशास्त्री एवं उप सचिव, लोकभवन, छत्तीसगढ़ ने आदिवासी समाज की सांस्कृतिक पहचान, पारंपरिक ज्ञान और कला-विरासत पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि आदिवासी कला और संस्कृति को केवल अतीत की धरोहर के रूप में नहीं, बल्कि वर्तमान सामाजिक जीवन और भविष्य की सांस्कृतिक पहचान के महत्वपूर्ण आधार के रूप में देखने की आवश्यकता है।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. सचिन नारायण, मानवशास्त्री ने की।

उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आदिवासी समुदायों की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान, परंपरागत ज्ञान और कला-विरासत के संरक्षण तथा नई पीढ़ी तक उसके हस्तांतरण की आवश्यकता पर बल दिया।गोलमेज सम्मेलन में आदिवासी कला, सांस्कृतिक विरासत, परंपरागत ज्ञान, प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व तथा वैश्वीकरण के प्रभाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक एवं विचारोत्तेजक विमर्श हुआ। वक्ताओं ने इस बात पर विशेष जोर दिया कि आदिवासी समाज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को संरक्षित करते हुए उन्हें व्यापक समाज और नई पीढ़ी तक सम्मानपूर्वक पहुंचाना समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता है।

इस अवसर पर विश्व आदिवासी दिवस विशेषांक का विमोचन किया गया, जो आदिवासी कला, संस्कृति, विरासत और समकालीन सरोकारों को केंद्र में रखता है। ऑनलाइन माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम ने विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिभागियों को एक साझा मंच प्रदान किया, जहां आदिवासी समाज की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक परिप्रेक्ष्य में समझने और उसके संरक्षण पर सार्थक संवाद हुआ।विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम आदिवासी कला, विरासत एवं संस्कृति के संरक्षण, संवर्धन और सम्मान की दिशा में एक महत्वपूर्ण एवं सराहनीय पहल के रूप में संपन्न हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?