हेमचंद विश्वविद्यालय के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक

हेमचंद विश्वविद्यालय के पास खड़ी कार में लगी भीषण आग, कुछ ही मिनटों में जलकर खाक

दुर्ग। शहर के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय के समीप सोमवार को एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर खाक हो गई। घटना के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।जानकारी के अनुसार कार रेलवे के इलेक्ट्रिकल विभाग में कार्यरत राहुल प्रधान की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार को स्टार्ट करते ही उसमें से धुआं निकलना शुरू हो गया। चालक कुछ समझ पाता, उससे पहले ही आग तेजी से फैल गई और पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह जल चुका था। आग की लपटें और धुएं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दे रहा था, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण वाहन में शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।पुलिस ने बताया कि घटना में किसी व्यक्ति के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, कार मालिक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।

मामले की जांच जारी है और आग लगने के सटीक कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?