पेंशनर्स की जायज मांगों को लेकर जल्द राजधानी में होगा प्रदर्शन, मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को सौंपा जाएगा ज्ञापन

पेंशनर्स की जायज मांगों को लेकर जल्द राजधानी में होगा प्रदर्शन, मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव को सौंपा जाएगा ज्ञापन

रायपुर, 13 जून 2026।छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की संभागीय एवं जिला शाखा रायपुर की संयुक्त मासिक बैठक आज कर्मचारी भवन, गौरव पथ, रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष श्री पी.आर. यादव के मुख्य आतिथ्य तथा संरक्षक श्री आर.के. त्रिवेदी के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश महामंत्री उमेश मुदलियार, वरिष्ठ पदाधिकारी विश्वनाथ ध्रुव सहित विभिन्न जिलों एवं विकासखंडों के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।बैठक में प्रदेश के पेंशनर्स से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों एवं लंबित मांगों पर विस्तृत चर्चा की गई।

उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि प्रदेश के लगभग 1 लाख 38 हजार पेंशनर्स लंबे समय से अपनी जायज मांगों के निराकरण की प्रतीक्षा कर रहे हैं, किंतु अब तक अपेक्षित निर्णय नहीं हो पाया है। इस संबंध में शासन स्तर पर प्रभावी पहल किए जाने तथा आवश्यक होने पर आंदोलनात्मक कार्यक्रम संचालित करने पर सहमति व्यक्त की गई।

बैठक में प्रमुख रूप से निम्न मांगों पर चर्चा हुई—1. पेंशनर्स को 2 प्रतिशत अंतरिम राहत तत्काल स्वीकृत कर देय तिथि से एरियर राशि का भुगतान किया जाए।2. प्रदेश के सभी पेंशनर्स को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।3. पेंशनर्स को आयकर में विशेष छूट प्रदान की जाए।4. शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत वरिष्ठ पेंशनर्स को निःशुल्क तीर्थयात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।5. 70 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले पेंशनर्स को 20 प्रतिशत अतिरिक्त पेंशन का लाभ प्रभावी रूप से प्रदान किया जाए।6. पेंशनर्स की अन्य लंबित समस्याओं का समयबद्ध निराकरण किया जाए।बैठक में संगठन विस्तार एवं सदस्यता अभियान पर भी विशेष चर्चा की गई। सभी जिलाध्यक्षों एवं पदाधिकारियों ने अपने-अपने जिलों में बैठक आयोजित कर सदस्यता अभियान को गति देने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प व्यक्त किया।

अपने उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष पी.आर. यादव ने कहा कि पेंशनर्स की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत एवं व्यावहारिक हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुए आंदोलन की तिथि घोषित नहीं की गई है, किंतु शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय रणनीति तैयार कर राजधानी रायपुर में विशाल प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शन के उपरांत मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन के नाम ज्ञापन सौंपकर पेंशनर्स की मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की जाएगी।बैठक के दौरान रायपुर कलेक्टोरेट से सेवानिवृत्त वरिष्ठ पेंशनर्स श्री विनोद सिन्हा एवं श्री भागीरथी वर्मा ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

प्रदेश अध्यक्ष पी.आर. यादव एवं प्रदेश महामंत्री उमेश मुदलियार ने पुष्पमाला पहनाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। इस अवसर पर श्री विनोद सिन्हा को अभनपुर ब्लॉक अध्यक्ष तथा श्री भागीरथी वर्मा को संभागीय सचिव के दायित्व से मनोनीत किया गया।बैठक को संरक्षक आर.के. त्रिवेदी, प्रदेश अध्यक्ष पी.आर. यादव, प्रदेश महामंत्री उमेश मुदलियार, विश्वनाथ ध्रुव, संभागीय अध्यक्ष विमल चंद्र कुंडू, राजेंद्र उमाठे, बी.पी. कुरील कोषाध्यक्ष, राकेश त्रिवेदी, रामलक्ष्मण गुप्ता, महासमुंद जिला अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण शर्मा, बेमेतरा जिला अध्यक्ष आर.के. वर्मा, बलौदाबाजार जिला अध्यक्ष पवन हिरवानी, आरंग संयोजक लक्ष्मण पनका सहित अनेक पदाधिकारियों ने संबोधित किया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कोमल भारती गोस्वामी, वाई.आर. सोनी, केदार प्रसाद अग्रवाल, सतीश किलूकर, प्रदीप वर्मा, जी.एल. ओगरे, मंगल सिंह ध्रुव, महेश सिंह ठाकुर, कार्तिक ध्रुव, दशरथ लाल वर्मा, बी.आर. यादव सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स एवं संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन संभागीय अध्यक्ष विमल चंद्र कुंडू ने किया तथा अंत में श्री प्यारे लाल सेन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।राजेन्द्र उमाठेजिला उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशनरायपुर (छत्तीसगढ़)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?