रायपुर ब्रेकिंग: 20 जून को छत्तीसगढ़ आ सकते हैं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के 20 जून को छत्तीसगढ़ दौरे पर आने की संभावना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद उनका यह पहला छत्तीसगढ़ प्रवास होगा, जिसे संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, नितिन नवीन 20 जून को रायपुर पहुंच सकते हैं और 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में दिल्ली में मुलाकात के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ आने का आमंत्रण दिया था।नितिन नवीन इससे पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं, जिससे प्रदेश संगठन और कार्यकर्ताओं के साथ उनका विशेष जुड़ाव रहा है। उनके संभावित दौरे को लेकर भाजपा संगठन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।सूत्रों के मुताबिक, दौरे के दौरान प्रदेश संगठन की गतिविधियों, आगामी चुनावों की तैयारियों तथा संगठनात्मक रणनीति को लेकर वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें भी हो सकती हैं।
हालांकि, कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा और विस्तृत रूपरेखा का इंतजार किया जा रहा है। मुख्य बिंदु:20 जून को रायपुर पहुंचने की संभावना राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहला छत्तीसगढ़ दौरा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में होंगे शामिल सीएम विष्णुदेव साय ने दिया था छत्तीसगढ़ आने का न्योता संगठनात्मक बैठकों और चुनावी रणनीति पर हो सकती है चर्चा पहले छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी रह चुके हैं नितिन नवीन
