अभाविप ने 120 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, युवाओं को ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब मेकर’ बनने का संदेश

अभाविप ने 120 मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, युवाओं को ‘जॉब सीकर नहीं, जॉब मेकर’ बनने का संदेश

रायपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर “नवदीप सम्मान समारोह 2.0” का आयोजन कर सत्र 2025-26 की कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में अपने-अपने विद्यालयों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 120 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान किया। समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों की उत्कृष्ट उपलब्धियों का सम्मान करते हुए उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंजनेय विश्वविद्यालय के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे केवल “जॉब सीकर” बनने तक सीमित न रहें, बल्कि “जॉब मेकर” बनने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) और आधुनिक तकनीकों को चुनौती नहीं, बल्कि नए अवसर के रूप में अपनाकर अपने ज्ञान और कौशल का विकास करें।अभाविप छत्तीसगढ़ के प्रदेश संगठन मंत्री निलेश कटारे ने कहा कि युवा राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं।

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने ज्ञान, क्षमता और संस्कारों का उपयोग राष्ट्र निर्माण में करने तथा भारत माता की सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने का आह्वान किया।समारोह में अभाविप रायपुर उत्तर जिला छात्रा प्रमुख किंजल पांडिया एवं भाग मंत्री राहुल यादव मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन दिव्या माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर स्वामी आत्मानंद स्कूल, फाफाडीह की छात्रा शिफत परवीन को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर छत्तीसगढ़ में दसवां स्थान हासिल किया।

कार्यक्रम में प्रदेश सह मंत्री प्रथम फुटाने, प्रदेश कार्यालय मंत्री दुष्यंत साहू, छात्र विस्तारक पायल राजपूत, उत्तर जिला संयोजक संकल्प राजकमल, अनिकेत, आयुष, दर्शन, वैभव, मोहक सहित बड़ी संख्या में अभाविप कार्यकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अभाविप ने “नवदीप सम्मान समारोह 2.0” के माध्यम से यह संदेश दिया कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी उपलब्धियों का अभिनंदन नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में एक सार्थक पहल है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?