हुडको गणेश मंदिर में आज से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

हुडको गणेश मंदिर में आज से शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

भिलाई। हुडको स्थित गणेश मंदिर में श्री शिव महापुराण कथा का भव्य आयोजन 20 अप्रैल से 25 अप्रैल तक किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार शाम 5 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी।इस धार्मिक आयोजन में कथावाचन पं. नरेंद्र नयन शास्त्री (सिलयारी धाम, कौशल प्रदेश) द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगी। वहीं श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा रात्रि 9 बजे से 12 बजे तक दिव्य दरबार भी लगाया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार, पहले दिन निकाली जाने वाली कलश शोभायात्रा में क्षेत्र की महिलाएं सिर पर कलश धारण कर पूरे वार्ड का भ्रमण करेंगी। इसके बाद तालाब से जल लाकर कथा स्थल पर वेदी स्थापना की जाएगी, जहां शिव महापुराण कथा के महत्व पर प्रकाश डाला जाएगा।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?