कोरबा में राखड़ डेम फूटा, JCB ऑपरेटर मलबे में

कोरबा में राखड़ डेम फूटा, JCB ऑपरेटर मलबे में दबा

एचटीपीपी प्लांट के पास बड़ा हादसा, राख का सैलाब बहा, मची अफरा-तफरी

कोरबा जिले के एचटीपीपी प्लांट से लगे ग्राम झाबू में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया, जब राखड़ डेम का तटबंध अचानक टूट गया। डेम टूटते ही राख का तेज सैलाब बह निकला, जिसकी चपेट में वहां काम कर रहा एक JCB ऑपरेटर आ गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, डेम के एक हिस्से में अचानक दबाव बढ़ा और देखते ही देखते तटबंध टूट गया। इससे राख का भारी मलबा तेजी से फैल गया, जिससे मौके पर मौजूद मजदूरों में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि JCB चला रहा ऑपरेटर कुछ समझ पाता, उससे पहले ही राख के दलदल में मशीन सहित दब गया। आसपास मौजूद कर्मचारियों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन राख का दबाव अधिक होने के कारण सफलता नहीं मिल सकी।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

राहत एवं बचाव कार्य जारी है और प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटा हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?