कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई

कांकेर -नारायणपुर बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर-नारायणपुर बॉर्डर पर नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस, DRG, BSF और BDS की संयुक्त टीम ने दो अलग-अलग अभियानों में भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक सामग्री और नक्सलियों का डम्प बरामद किया है। सीमावर्ती संवेदनशील इलाकों में लगातार चलाए जा रहे सर्चिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार पहली कार्रवाई कोयलीबेड़ा क्षेत्र में की गई, जहां जंगलों में छिपाकर रखे गए नक्सली सामग्री के डम्प से कंट्रीमेड BGL लॉन्चर, 25 नग BGL सेल और लगभग 5 किलो गन पाउडर बरामद किया गया। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाकर विस्फोटक सामग्री को अपने कब्जे में लिया।वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई छोटेबेठिया क्षेत्र में हुई, जहां सुरक्षाबलों ने 3 नग 12 बोर रायफल, एक BGL लॉन्चर और लगभग 1000 नग डेटोनेटर बरामद किए।

इसके अलावा नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया दैनिक उपयोग का सामान और अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।बताया जा रहा है कि नक्सली संगठन जंगलों में हथियार और विस्फोटक सामग्री छिपाकर बड़ी वारदात की तैयारी में थे, लेकिन सुरक्षाबलों की सतर्कता और लगातार सर्चिंग अभियान के चलते उनकी साजिश नाकाम हो गई।

कांकेर और नारायणपुर पुलिस ने कहा है कि सीमावर्ती इलाकों में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?