प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा दुर्ग द्वारा विविध कार्यक्रमों का आयोजन
दुर्ग। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, दुर्ग द्वारा महिला सशक्तिकरण एवं जनजागरण को केंद्र में रखकर विभिन्न कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम का आयोजन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा अवस्थी जी के निर्देशानुसार, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कौशिक जी के मार्गदर्शन एवं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती तृप्ति चंद्राकर जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर महिलाओं के लिए रंगोली, पेंटिंग एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के सभी 17 मंडलों की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती एस. ममता राव द्वारा किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में दुर्ग महापौर श्रीमती अलका बाघमार जी उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान महिला स्वास्थ्य, महिला सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, पोषण आहार, कुपोषण उन्मूलन सहित विभिन्न सामाजिक विषयों पर संवाद एवं प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई। उपस्थित मातृशक्ति ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा महिलाओं के उत्थान, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए किए गए कार्यों की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया तथा उनके नेतृत्व में अपना विश्वास प्रकट किया।
कार्यक्रम के अंत में महिला मोर्चा की महामंत्री श्रीमती भारती जी द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
