बस्तर IG सुंदरराज पी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, NIA में बने IG

बस्तर IG सुंदरराज पी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, NIA में बने IG

रायपुर/नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले वरिष्ठ IPS अधिकारी सुंदरराज पी को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वर्तमान में बस्तर रेंज के आईजी के रूप में कार्यरत सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर नियुक्त किया गया है।गृह मंत्रालय ने इस संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर सुंदरराज पी को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने का अनुरोध किया है।

उनकी नियुक्ति को नक्सल विरोधी अभियानों में उनके उत्कृष्ट योगदान की राष्ट्रीय स्तर पर मिली मान्यता माना जा रहा है।बस्तर में पदस्थ रहते हुए सुंदरराज पी ने सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से कई सफल नक्सल विरोधी अभियान संचालित किए। उनके कार्यकाल में नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने, आत्मसमर्पण को बढ़ावा देने और प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली।

सुरक्षा मामलों के जानकारों का मानना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उनके अनुभव का लाभ अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी को मिलेगा। उनकी नियुक्ति से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद-नक्सलवाद विरोधी अभियानों को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।सुंदरराज पी की यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ पुलिस बल्कि पूरे राज्य के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?