सांखला समता भवन में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 500 मरीजों ने लिया लाभ

सांखला समता भवन में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 500 मरीजों ने लिया लाभ

दुर्ग। महावीर कॉलोनी स्थित सांखला समता भवन में “स्वस्थ परिवार, स्वस्थ समाज” के संकल्प के साथ विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन समाजसेवी मदनलाल सांखला के मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग से किया गया, जिसमें नगर के विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं देकर मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया, आवश्यक परामर्श दिया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया।

शिविर में डॉ. आकाश बक्शी (हृदय रोग विशेषज्ञ), डॉ. विपिन जैन (हड्डी रोग विशेषज्ञ), डॉ. सुमित पारख (बाल रोग विशेषज्ञ), डॉ. निशा जैन (त्वचा रोग विशेषज्ञ), डॉ. तरंग जैन (दंत रोग विशेषज्ञ), डॉ. पीयूष देवांगन (सामान्य रोग), डॉ. श्रुति देवांगन (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ. अपूर्वा वर्मा (कान, नाक एवं गला रोग विशेषज्ञ), डॉ. स्वाती जैन (फिजियोथैरेपिस्ट) तथा डॉ. तरुण ध्रुव (किडनी रोग विशेषज्ञ) ने मरीजों का परीक्षण कर स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह प्रदान की।

इस आयोजन को सफल बनाने में मदनलाल सांखला, सोना भाटिया, गौतम बोथरा, अमृत लोढ़ा, देवीचंद कोठारी, वीर नवीन जैन बोथरा, वीर लक्ष्मी, निर्मल, नारायण नेमा, वीर नरेंद्र, रायपुर से धर्मेंद्र जैन, निर्मल भंडारी, डॉ. वैरिका तथा समता परिवार की पूरी टीम का सक्रिय योगदान रहा।शिविर के दौरान चिकित्सा सेवाएं देने वाले सभी चिकित्सकों का सम्मान किया गया। साथ ही आयोजन में विशेष योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में वीर नवीन जैन बोथरा, दिलीप ठाकुर एवं सीताराम ठाकुर प्रमुख रूप से शामिल रहे।आयोजकों ने बताया कि शिविर से कुल 500 मरीज लाभान्वित हुए। इनमें 212 नेत्र रोग से पीड़ित मरीजों की जांच की गई तथा चिन्हित मरीजों को निःशुल्क चश्मों का वितरण किया जाएगा।

आयोजन के अंत में समता परिवार ने सभी चिकित्सकों, सहयोगियों एवं स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी जनसेवा के ऐसे कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?