रायपुर। छत्तीसगढ़ के लाखों विद्यार्थियों का इंतज़ार अब खत्म होने जा रहा है। कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे।शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। उनके अनुसार, परीक्षा परिणाम कल दोपहर 2:30 बजे जारी किए जाएंगे।

मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि “इंतज़ार की घड़ियाँ अब समाप्ति की ओर हैं”, जिससे छात्रों और अभिभावकों में उत्साह का माहौल है।बता दें कि परिणाम घोषित होते ही छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर दर्ज कर अंकतालिका देख सकेंगे।
