जिला पंचायत सीईओ ने नवोदय निःशुल्क कोचिंग का किया औचक निरीक्षण विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

जिला पंचायत सीईओ ने नवोदय निःशुल्क कोचिंग का किया औचक निरीक्षण

विद्यार्थियों को दिए सफलता के मंत्र

मानपुर। शिक्षा विभाग विकासखंड मानपुर के सहयोग से पीएमश्री सेजेस मानपुर में संचालित ‘हमारा लक्ष्य नवोदय निःशुल्क कोचिंग’ का जिला पंचायत सीईओ श्री उज्ज्वल पोरवाल जिला – मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।उल्लेखनीय है कि इस निःशुल्क कोचिंग का संचालन प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को स्वयंसेवी शिक्षकों के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए किया जा रहा है।

निरीक्षण के दौरान स्वयंसेवी शिक्षक श्री राजेन्द्र मेश्राम, श्री नरेन्द्र कुमार मानिकपुरी और श्री चेतन दास सार्वा कक्षा में अध्यापन कराते हुए उपस्थित मिले।सतत अभ्यास और मॉक टेस्ट ही सफलता की कुंजी: सीईओनिरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री उज्ज्वल पोरवाल ने बच्चों से सीधे संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए सफलता के महत्वपूर्ण सूत्र दिए:सतत अभ्यास: “सतत अभ्यास से ही सफलता मिलती है, इसलिए मन लगाकर और पूरी ईमानदारी से पढ़ाई करें।”पुराने प्रश्नों का हल: “पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को नियमित रूप से हल करें।”मॉक टेस्ट का महत्त्व: “मॉक टेस्ट ज़रूर दें, जिससे परीक्षा की संपूर्ण प्रक्रिया की बेहतर समझ विकसित होगी।

“भय और त्रुटियों से मुक्ति: “नियमित टेस्ट देने से परीक्षा कक्ष का डर दूर होता है और होने वाली संभावित गलतियों में सुधार किया जा सकता है।”वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही गरिमामयी उपस्थिति:इस अवसर पर क्षेत्र के प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही‌। जिसमें श्री अमित नाथ योगी एसडीएम, मानपुर, सुश्री शुभांगी गुप्ता सीईओ, जनपद पंचायत मोहला, श्री अंगद राम कौर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मानपुर, सुश्री जाहिदा खान बीआरसी मानपुर, श्री राजू टांडिया अध्यक्ष, पालक समिति, सेजेस मानपुर, श्री प्रकाश मिश्रा भाजपा मंडल अध्यक्ष, श्री नितेश मेश्राम प्रभारी प्राचार्य, सेजेस मानपुर उपस्थित थे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?