छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड के खिलाफ स्वाभिमान मंच का कल उग्र आंदोलन

छत्तीसगढ़ मंडी बोर्ड के खिलाफ स्वाभिमान मंच का कल उग्र आंदोलन

रायपुर – मंडी बोर्ड में संविदा नियुक्ति पर घमासान, विभागीय मंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल

छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड में संविदा नियुक्ति को लेकर विवाद गहरा गया है। मंडी बोर्ड के एमडी महेंद्र सिंह सवन्नी की लगातार पांचवीं बार संविदा आधार पर नियुक्ति को लेकर छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने मोर्चा खोल दिया है।मंच ने इस पूरी नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए विभागीय मंत्री की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। मंच का आरोप है कि बोर्ड में योग्य नियमित अधिकारियों के मौजूद होने के बावजूद बार-बार संविदा नियुक्ति कर मंत्री की शह पर मनमानी की जा रही है।

छत्तीसगढ़ स्वाभिमान मंच ने नारा दिया है – ‘संविदा हटाना है, मंडी बोर्ड बचाना है’। इसी नारे के साथ मंच ने 28 सितंबर 2026 को मंडी बोर्ड मुख्यालय, रायपुर में महाप्रदर्शन का ऐलान किया है।मंच के पदाधिकारियों का कहना है कि संविदा प्रथा से नियमित कर्मचारियों के हक पर चोट पहुंच रही है और मंडी बोर्ड की स्वायत्तता खत्म हो रही है। उन्होंने मांग की है कि संविदा व्यवस्था को समाप्त कर नियमित व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।इधर इस पूरे मामले में विभागीय मंत्री की चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं।

अब देखना होगा कि 28 सितंबर के प्रदर्शन के बाद सरकार और मंडी बोर्ड प्रबंधन क्या जवाब देता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?