भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर ABVP मनेंद्रगढ़ ने किया माल्यार्पण, संगोष्ठी में युवाओं को दिया सामाजिक चेतना का संदेश
मनेंद्रगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नगर इकाई मनेंद्रगढ़ द्वारा जनजातीय गौरव एवं महान स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। साथ ही संगोष्ठी आयोजित कर उनके जीवन संघर्ष, विचारों, सामाजिक योगदान और जनजातीय समाज के अधिकारों के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए नगर मंत्री महेश कौशिक ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन त्याग, संघर्ष और सामाजिक चेतना का प्रतीक है। उन्होंने जल, जंगल, जमीन, जनजातीय संस्कृति और सामाजिक एकता के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनके आदर्श हमें अपने अधिकारों, संस्कृति और समाज के सम्मान के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं।
