नशीली दवा सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तारजामुल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
जामुल। थाना जामुल पुलिस ने नशीली दवा अल्फाजोलम टैबलेट की अवैध बिक्री के मामले में मुख्य सप्लायर तुषार महानंद (24 वर्ष) निवासी राजीव नगर बीईसी चौक जामुल, हाल लोधीपारा देवेंद्र नगर रायपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।गौरतलब है कि 18 अक्टूबर को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सीनू इंजीनियरिंग वर्क्स, मंगल बाजार छावनी के पास से बिसनाथ बाघ व एक विधि से संघर्षरत बालक को पकड़ा था।
उनके कब्जे से 2805 नग अल्फाजोलम टैबलेट (कीमत ₹10,285) एवं नकद ₹4,200 जप्त किया गया था। पूछताछ में बिसनाथ ने बताया कि उसने यह नशीली दवा तुषार महानंद से खरीदी थी।थाना जामुल पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 873/2025 धारा 21(बी), 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने इस सराहनीय कार्यवाही के लिए टीम की प्रशंसा की है।
