घोघरा कला में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ

घोघरा कला में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ

पंडरिया। विकासखंड पंडरिया अंतर्गत भगवान भोलेनाथ की पावन धरती घोघरा कला में आज दिनांक 03 नवंबर 2025, सोमवार को तीन दिवसीय संकुल स्तरीय बाल कौशल प्रतिस्पर्धा का शुभारंभ उत्साहपूर्वक किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री थानेश्वर जायसवाल, सभापति जनपद पंचायत पंडरिया उपस्थित रहे।अध्यक्षता श्री राजकुमार नेताम, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक-4 ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ललित चंद्रवंशी (बिनौरी), श्रीमती तीजन बाई मरकाम (लिम्हाईपुर), श्री चैतराम धुर्वे (खैरझीटी पुराना) एवं श्री रसपाल टेकाम (गांगपुर) सम्मिलित हुए।कार्यक्रम में बीईओ पंडरिया श्री एम. के. गुप्ता तथा सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के SMC अध्यक्ष, संकुल प्राचार्य श्री बी. आर. पुसाम, शिक्षक-शिक्षिकाएं, रसोइया, सफाईकर्मी, ग्रामवासी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।प्रतियोगिता के प्रथम दिवस में बच्चों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया।

सामूहिक खेलों में खो-खो एवं कबड्डी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें बालक एवं बालिका वर्ग के बीच अलग-अलग मुकाबले हुए।परिणाम:प्राथमिक बालिका खो-खो वर्ग में लिम्हाईपुर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में बिरमपुर की टीम विजेता रही।

कार्यक्रम के प्रथम दिवस का समापन उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ। आने वाले दो दिनों तक विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?