गंजपारा कब्रिस्तान के पास मेन पाइप लाइन लीक—10 दिसंबर को कई क्षेत्रों में जलप्रदाय बाधित, 11 दिसंबर से सामान्य सप्लाई

गंजपारा कब्रिस्तान के पास मेन पाइप लाइन लीक—10 दिसंबर को कई क्षेत्रों में जलप्रदाय बाधित, 11 दिसंबर से सामान्य सप्लाई

दुर्ग, 8 दिसंबर। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र अंतर्गत गंजपारा कब्रिस्तान के पास स्थित मुख्य पेयजल पाइप लाइन में गंभीर लिकेज सामने आने के बाद निगम जलकार्य विभाग ने 10 दिसंबर को मरम्मत कार्य करने का निर्णय लिया है। भारी रिसाव के कारण लगातार सड़क पर पानी बह रहा था और फिल्टर प्लांट तक पर्याप्त मात्रा में रॉ-वॉटर नहीं पहुंच पा रहा था, जिससे कई क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित होने लगा था।

निगम अधिकारियों ने स्थल निरीक्षण के बाद पाया कि पाइप लाइन के क्षतिग्रस्त हिस्से को तुरंत रिपेयर करना आवश्यक है। इसी क्रम में बुधवार, 10 दिसंबर को सुबह की नियमित जलापूर्ति के बाद मेन लाइन को बंद कर मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। इस दौरान संबंधित टंकियों से जुड़े क्षेत्रों में जलप्रदाय आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगा।मरम्मत के दौरान पाइप लाइन की कटिंग, जॉइंटिंग और कम्प्रेशन फिटिंग का कार्य किया जाएगा।

कार्य पूर्ण होने के बाद लाइन को टेस्टिंग के लिए चालू किया जाएगा, ताकि 11 दिसंबर से जलापूर्ति सामान्य रूप से बहाल हो सके।प्रभावित टंकियाँ एवं क्षेत्रशंकर नगर पानी टंकी क्षेत्रशक्ति नगर पानी टंकी क्षेत्रपद्मनाभपुर पानी टंकी क्षेत्रहनुमान नगर पानी टंकी क्षेत्रगिरधारी नगर पानी टंकी क्षेत्रनिगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक उपयोग के लिए पानी का भंडारण पूर्व में कर लें और मरम्मत कार्य के दौरान सहयोग प्रदान करें।

निगम का कहना है कि कार्य को समयबद्ध रूप से पूरा कर 11 दिसंबर से जलप्रदाय व्यवस्था को पूर्ण रूप से सुचारू कर दिया जाएगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?