नवनियुक्त आईजी अभिषेक शांडिल्य ने ली दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों की पहली बैठक, दिए सख्त और अहम निर्देश

नवनियुक्त आईजी अभिषेक शांडिल्य ने ली दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों की पहली बैठक, दिए सख्त और अहम निर्देश

दुर्ग | 27 जनवरी 2026दुर्ग रेंज के नवनियुक्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) श्री अभिषेक शांडिल्य ने पदभार ग्रहण करने के बाद आज दुर्ग जिले के पुलिस अधिकारियों की प्रथम बैठक ली। यह बैठक दोपहर 12 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष, भिलाई में आयोजित की गई, जिसमें जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।बैठक के दौरान आईजी श्री शांडिल्य ने अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की पुलिसिंग में कसावट लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधीनस्थ कर्मचारियों के कार्य, आचरण एवं व्यवहार पर प्रभावी नियंत्रण रखना सभी थाना प्रभारियों की जिम्मेदारी है।आईजी ने महत्वपूर्ण संपत्ति संबंधी एवं शरीर संबंधी अपराधों में थाना प्रभारी द्वारा स्वयं एफआईआर दर्ज करना अनिवार्य बताया। साथ ही उन्होंने अपराधों एवं प्राप्त शिकायतों का निर्धारित समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक में दिए गए प्रमुख निर्देश इस प्रकार हैं—

🔹 वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के लिए शहर के व्यावसायिक संस्थानों में संदिग्ध कंपनियों/संस्थाओं की पहचान कर उनका सर्वे एवं सूची तैयार की जाए।

🔹 लुभावने विज्ञापनों एवं स्कीमों की जानकारी थाना स्तर पर एकत्रित की जाए।

🔹 सभी थाना प्रभारी अपने अधीनस्थ कर्मचारियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें।

🔹 प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

🔹 वित्तीय धोखाधड़ी एवं गंभीर अपराधों में थाना प्रभारी स्वयं प्राथमिकी दर्ज करें।

🔹 थानों में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित धोखाधड़ी के मामलों का प्राथमिकता से निराकरण किया जाए।

🔹 नए प्रावधानों के अनुसार पंजीबद्ध प्रकरणों का 60 एवं 90 दिनों में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में श्री विजय अग्रवाल, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग, श्री मणीशंकर चन्द्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), सुश्री ऋचा मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात), श्रीमती ममता देवांगन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (आईयूसीएडब्ल्यू) सहित जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?