दुर्ग / कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग में अनुसंधान केंद्र भवन का लोकार्पण दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय, दुर्ग में आज शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई है। विश्वविद्यालय परिसर में नवनिर्मित अनुसंधान केंद्र भवन का भव्य लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति रमेन डेका मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, प्राध्यापक, शोधार्थी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह अनुसंधान केंद्र पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं कृषि अनुसंधान को नई दिशा देने में सहायक सिद्ध होगा।नए भवन के शुरू होने से शोध कार्यों को बढ़ावा मिलेगा, वहीं विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय अनुसंधान की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विश्वविद्यालय के विकास कार्यों की सराहना करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के शैक्षणिक भविष्य के लिए अहम कदम बताया।
“यह अनुसंधान केंद्र न केवल विद्यार्थियों और शोधकर्ताओं के लिए नए अवसर पैदा करेगा, बल्कि पशुपालन और कृषि के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दिलाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” कामधेनु विश्वविद्यालय में शुरू हुआ यह अनुसंधान केंद्र प्रदेश में शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को नई मजबूती देने वाला साबित होगा।
