सभी प्राचार्यों से आयोजन में शामिल होने की अपील छत्तीसगढ़ प्रिंसिपल एसोसिएशन 8 फरवरी को करेगा सीएम व शिक्षामंत्री का सम्मान

सभी प्राचार्यों से आयोजन में शामिल होने की अपील छत्तीसगढ़ प्रिंसिपल एसोसिएशन 8 फरवरी को करेगा सीएम व शिक्षामंत्री का सम्मान

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रिंसिपल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रविवार 8 फरवरी को रायपुर स्थित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रेक्षागृह में प्राचार्य सम्मेलन एवं संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन में प्रदेशभर से बड़ी संख्या में प्राचार्यों की सहभागिता रहेगी, वहीं कवर्धा जिले से भी अनेक प्राचार्य शामिल होंगे।कवर्धा जिला प्राचार्य मंच के संयोजक दीपक ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय होंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री का अभिनंदन किया जाएगा।श्री ठाकुर ने बताया कि वर्तमान कार्यकाल में पिछले दस वर्षों से लंबित 2800 प्राचार्यों की पदोन्नति प्रदान की गई है। इसी उपलब्धि के लिए प्रिंसिपल एसोसिएशन द्वारा मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया जाएगा।कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित होगा।प्रथम सत्र प्रातः 10.30 बजे से, जिसमें स्कूल शिक्षा विभाग के प्रबंधन में प्राचार्य की भूमिका तथा विद्यार्थियों के बाल मनोविज्ञान और मानसिक स्वास्थ्य संकट के निराकरण विषय पर संगोष्ठी होगी।द्वितीय सत्र अपरान्ह 1.30 बजे से, जिसमें सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

कवर्धा जिला प्राचार्य मंच के संयोजक दीपक ठाकुर एवं उपसंयोजक प्रफुल्ल बिसेन ने प्रदेश के सभी प्राचार्यों से कार्यक्रम में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?