नाबालिग से दुष्कर्म व सामूहिक दुष्कर्म मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार, अब तक 4 आरोपी सलाखों के पीछे
दुर्ग | 07 फरवरी 2026 | महिला थाना, दुर्गनाबालिग पीड़िता के साथ वर्षों तक दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म के गंभीर मामले में दुर्ग पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप को महिला थाना दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में अब तक कुल 4 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।पीड़िता की लिखित रिपोर्ट पर दर्ज हुआ था मामलादिनांक 30 जनवरी 2026 को पीड़िता अपनी माता के साथ महिला थाना दुर्ग पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत के अनुसार अप्रैल 2018 से अक्टूबर 2025 के बीच, पीड़िता के नाबालिग होने की जानकारी होने के बावजूद 06 आरोपियों द्वारा उसके साथ दुष्कर्म एवं सामूहिक दुष्कर्म की घटनाएं की गईं।प्राप्त रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 65(1), 70(2) BNS एवं POCSO Act की धारा 6, 12 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की। जांच के दौरान पहले ही 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था।मुख्य आरोपी को किया गया गिरफ्तारविवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर फरार आरोपीकृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप, उम्र 58 वर्ष, निवासी सेक्टर-05 भिलाई (मूल निवासी गोरखपुर, उत्तर प्रदेश)को दिनांक 07.02.2026 को दोपहर 13:25 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया।
आरोपी को अभिरक्षा में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।अब तक गिरफ्तार आरोपीविजय स्वाइन (37 वर्ष), निवासी दुर्गा नगर पश्चिम, भिलाईअनिल चौधरी (60 वर्ष), निवासी ज़ोन-01, खुर्सीपारगोविंद सिंह नागवंशी (62 वर्ष), निवासी वार्ड 35, राजनांदगांवकृपा शंकर उर्फ राजू कश्यप (58 वर्ष), निवासी भिलाई / गोरखपुर (उ.प्र.)इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जप्तविवेचना के दौरान प्रकरण से संबंधित इलेक्ट्रॉनिक एवं अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जप्त किए गए हैं, जिनकी जांच जारी है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस संवेदनशील प्रकरण में महिला थाना एवं ACCU दुर्ग की विवेचना टीम द्वारा तत्परता, संवेदनशीलता एवं विधिसम्मत कार्रवाई की गई, जो सराहनीय है।दुर्ग पुलिस की अपीलदुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि इस प्रकार के गंभीर एवं संवेदनशील अपराधों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।पीड़ितों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
दुर्ग पुलिस – सुरक्षा, संवेदनशीलता और न्याय के लिए प्रतिबद्ध
