धमधा (दार गांव) में जिला स्तरीय मछुवारा सम्मेलन सम्पन्न, समाज की 7 सूत्रीय मांगों पर जल्द निराकरण का आश्वासन

धमधा (दार गांव) में जिला स्तरीय मछुवारा सम्मेलन सम्पन्न, समाज की 7 सूत्रीय मांगों पर जल्द निराकरण का आश्वासन

दुर्ग। दुर्ग जिला मछुआ सोसायटी विकास परिषद के तत्वावधान में धमधा विकासखंड के दार गांव में तृतीय वर्ष जिला स्तरीय मछुवारा सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में समाज की एकजुटता, अधिकारों और विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता गुण्डरदेही विधायक एवं प्रांताध्यक्ष निषाद समाज कुंवर सिंह निषाद ने की।

विशिष्ट अतिथियों में बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, तेलघानी बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) जितेंद्र साहू, जनपद पंचायत धमधा की अध्यक्ष श्वेता अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।7 सूत्रीय मांगें प्रमुखता से रखींसम्मेलन में मछुआ समाज द्वारा सात सूत्रीय मांग पत्र अतिथियों को सौंपा गया। प्रमुख मांगों में—मत्स्य अधिनियम में आवश्यक संशोधनपट्टा नवीनीकरण की प्रक्रिया सरल करनेउच्च शिक्षा में 5% आरक्षणमछुआ आवास योजनातालाब/जलाशयों में मछली बिक्री में वृद्धि हेतु व्यवस्थासहित अन्य मांगें शामिल रहीं।

मुख्य अतिथि गजेन्द्र यादव ने समाज की मांगों को विभागीय मंत्री के समक्ष रखकर शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। साथ ही पाटन, दुर्ग एवं धमधा ब्लॉक में मछुआ सोसायटी विकास परिषद भवन निर्माण की घोषणा भी की।प्रतिभाओं का सम्मान और सामग्री वितरणकार्यक्रम में मछुआ समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का सम्मान किया गया। मत्स्य पालन विभाग की उप संचालक सीमा चंद्रवंशी द्वारा आइस बॉक्स एवं जाल का वितरण भी किया गया।बड़ी संख्या में समाजजन रहे उपस्थितसम्मेलन में दुर्ग जिले की विभिन्न मछुआ सहकारी समितियों एवं परंपरागत मछुवारों की उल्लेखनीय भागीदारी रही।

भिलाई, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, गंडई और रायपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों से समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि शामिल हुए।मांगपत्र एवं स्वागत भाषण अध्यक्ष केजुराम निषाद ने प्रस्तुत किया, जबकि कार्यक्रम का समापन रूपचंद धीवर ने किया। मंच संचालन अशोक निषाद द्वारा किया गया।कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय मछुआ सहकारी समिति दार गांव, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।

सम्मेलन ने मछुआ समाज की एकजुटता और विकास के प्रति प्रतिबद्धता का मजबूत संदेश दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?