पंडरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट कार और अपाचे बाइक से अवैध शराब तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार

पंडरिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट कार और अपाचे बाइक से अवैध शराब तस्करी करते 3 आरोपी गिरफ्तार

कवर्धा। कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 120 पौवा देशी प्लेन शराब, नकद राशि और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहन जब्त किए गए हैं।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम नवागांव हटहा निवासी जितेन्द्र बंजारा उर्फ जित्तु अपने साथियों दिनेश उर्फ छोटा जोगी और देवकुमार टंडन उर्फ नानू के साथ मिलकर लाल रंग की अपाचे मोटरसाइकिल और सफेद रंग की स्विफ्ट कार से अवैध शराब का परिवहन करने की तैयारी कर रहे हैं।

सूचना के आधार पर पंडरिया पुलिस ने कुकदूर रोड स्थित पेट्रोल पंप के आगे पुल के पास घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 120 पौवा देशी प्लेन शराब (21.600 बल्क लीटर) कीमत लगभग 9600 रुपये, शराब बिक्री की 5200 रुपये नकद राशि, एक टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल (कीमत करीब 85 हजार रुपये) तथा स्विफ्ट कार क्रमांक CG09JN-3931 (कीमत लगभग 3 लाख रुपये) जब्त की है। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 3 लाख 99 हजार 800 रुपये आंकी गई है।पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 36 और 42 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल और अमित पटेल तथा एसडीओपी भूपत सिंह धनेश्री के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी पंडरिया के नेतृत्व में एसआई मानिक सिन्हा, प्रधान आरक्षक सतीश साहू और आरक्षक अभिषेक शर्मा, आकाश भोई, विकास जांगड़े और हरनारायण चेलकर का विशेष योगदान रहा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?