बाबा दरबार में 195 ज्योति कलश प्रज्वलित, देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु

दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में इस वर्ष चैत्र नवरात्रि के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिल रहा है। भक्तों द्वारा मनोकामना पूर्ण हेतु कुल 195 ज्योति कलश प्रज्वलित किए गए हैं।19 मार्च, गुरुवार को दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी, नंद पंडा एवं पंडित विनय शर्मा द्वारा विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर घटस्थापना की गई। इसके पश्चात नंद पंडा, विनोद साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, कुणाल साहू, भोलू साहू, खिलेश्वर साहू एवं योगेश साहू सहित अन्य श्रद्धालुओं ने ज्योति प्रज्वलित की।इस वर्ष दरबार की विशेषता यह रही कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी भक्तों ने आस्था प्रकट करते हुए ज्योति जलवाई।
जापान, अमेरिका, श्रीलंका के साथ ही श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर), नागपुर, राजनांदगांव, रायपुर, बेमेतरा, बिलासपुर, छुरिया, मानपुर, अंबागढ़ चौकी, दुर्ग, भिलाई, बालोद, धमतरी और आरंग सहित कई स्थानों से श्रद्धालु शामिल हुए।दरबार में नवरात्रि के दौरान विशेष कार्यक्रमों की श्रृंखला भी तय की गई है। पंचमी 23 मार्च को विशेष पूजा, 26 मार्च (अष्टमी) को शाम 4 बजे से हवन तथा 27 मार्च को शाम 4 बजे से ज्योति विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो गली भ्रमण करते हुए शीतला तालाब पहुंचकर विसर्जित होगी।
दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी ने बताया कि गांव में पांच घरों में ज्योति जंवारा बोया गया है, जहां नौ दिनों तक श्रद्धालु सेवा में लगे हुए हैं।इस आयोजन को सफल बनाने में राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, रोमनाथ साहू, बबलू, गज्जू रायपुरीहा, जीवराखन, बाबूलाल साहू, योगेश साहू, दिनेश साहू, मारियल साहू, वासुदेव, पूर्व उपसरपंच कुंभकरण पटेल, मुनना गंधर्व, सुनील पेटर, एम. लाल देवांगन, कल्याण देवांगन, ललित साहू, रोशन साहू, डॉ. धनेश्वर साहू, चंद्रकांत देवांगन, राजू देशमुख सहित अनेक भक्तों का विशेष योगदान रहा।
दरबार प्रतिनिधि चंद्रकांत कोसरे एवं कुंजलाल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि पूरे नवरात्रि पर्व में भक्ति, सेवा और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम निरंतर जारी रहेगा।
