घर और दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

ब्रेकिंग न्यूज घर और दुकान में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)कुकदुर थाना क्षेत्र के ग्राम नेऊर से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक किराना दुकान और मकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नेऊर निवासी राजेन्द्र जैन अपने किराये के खपरा मकान में परिवार सहित रहते थे और वहीं किराना दुकान संचालित करते थे। सोमवार सुबह करीब 10 बजे, जब वे अपनी पत्नी के साथ गांव के ही दूसरे मोहल्ले में अपनी माता से मिलने गए हुए थे, तभी उनके घर और दुकान में अचानक आग लग गई।

आसपास काम कर रहे लोगों ने धुआं और आग की लपटें देखीं और तुरंत राजेन्द्र जैन को फोन कर इसकी सूचना दी। जब तक वे मौके पर पहुंचे और ताला खोलकर अंदर गए, तब तक घर और दुकान का अधिकांश सामान जलकर राख हो चुका था।स्थानीय लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

नुकसान का विवरण:नगद राशि लगभग 95 हजार रुपये सोने-चांदी के आभूषण टीवी, कूलर, पंखा, बेड, कपड़े एवं खाद्यान्न सामग्री दुकान का किराना सामान लगभग 50 हजार रुपये इस घटना में कुल मिलाकर लगभग 4 लाख रुपये का नुकसान बताया जा रहा है।घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

पीड़ित ने प्रशासन से मुआवजा सहायता की मांग की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?