दुर्ग में करदाताओं के लिए अंतिम चेतावनी: सिर्फ 3 दिन शेष, 1 मई से लगेगा 17% सरचार्ज

दुर्ग में करदाताओं के लिए अंतिम चेतावनी: सिर्फ 3 दिन शेष, 1 मई से लगेगा 17% सरचार्ज

दुर्ग / 26 अप्रैल — नगर पालिक निगम दुर्ग ने करदाताओं के लिए सख्त चेतावनी जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि संपत्तिकर जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल निर्धारित है। निर्धारित समयसीमा के भीतर कर जमा नहीं करने वाले करदाताओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वर्तमान में पेनाल्टी से बचने के लिए केवल 3 दिन का समय शेष है।

1 मई से 17% सरचार्ज अनिवार्यनिगम प्रशासन के अनुसार, 1 मई के बाद बकाया संपत्तिकर जमा करने पर 17 प्रतिशत तक सरचार्ज लगाया जाएगा। साथ ही लंबे समय से कर बकाया रखने वालों पर कुर्की सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।अवकाश में भी खुले रहेंगे टैक्स काउंटरकरदाताओं की सुविधा के लिए निगम के सभी टैक्स काउंटर शनिवार और रविवार को भी खुले रहेंगे। इसके अलावा, बकायादारों से वसूली के लिए घर-घर अभियान तेज कर दिया गया है।

निगम नागरिकों को ऑनलाइन भुगतान के लिए भी प्रेरित कर रहा है, ताकि वे समय पर अपना कर जमा कर सकें।आयुक्त के सख्त निर्देशआयुक्त सुमित अग्रवाल ने राजस्व विभाग को निर्देश दिए हैं कि शेष दिनों में पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ वसूली कार्य किया जाए। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।निगम की अपीलनगर निगम ने सभी करदाताओं से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और तुरंत अपना बकाया कर जमा करें, ताकि अतिरिक्त आर्थिक भार से बचा जा सके।

“आज ही कर जमा करें, कल की परेशानी से बचें”“समय पर कर भुगतान, जिम्मेदार नागरिक की पहचान”

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?