आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में निगम की सख्त कार्रवाई, कर्मचारी सेवा से पृथक

आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में निगम की सख्त कार्रवाई, कर्मचारी सेवा से पृथक

सोशल मीडिया पर वायरल चैट के बाद आयुक्त ने लिया तत्काल संज्ञाननगर पालिक निगम दुर्ग के आयुक्त सुमित अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर वायरल व्हाट्सएप चैट मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए प्लेसमेंट कर्मचारी गौतम साहू को सेवा से पृथक कर दिया है।प्राप्त शिकायत के अनुसार सोशल मीडिया पर वायरल हुए चैट स्क्रीनशॉट में हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने का आरोप लगाया गया था।

मामले की शिकायत निगम आयुक्त तक पहुंचने के बाद तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित कर्मचारी के विरुद्ध कार्रवाई की गई।निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी धर्म, आस्था और सामाजिक भावनाओं को आहत करने वाली गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन ने कहा कि शासकीय कार्य में अनुशासन, मर्यादा और सामाजिक सद्भाव बनाए रखना सभी कर्मचारियों की जिम्मेदारी है।

आयुक्त सुमित अग्रवाल के निर्देश पर संबंधित कर्मचारी गौतम साहू को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करते हुए सेवा से पृथक कर दिया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?