दुर्ग जिले में बनेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग जिले में बनेगा फिजियोथेरेपी कॉलेज, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया भूमिपूजन

दुर्ग। जिले के स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र को नई दिशा देने की दिशा में बुधवार को कचांदूर स्थित चंदूलाल चंद्राकर शासकीय मेडिकल कॉलेज के पास नवीन फिजियोथेरेपी कॉलेज निर्माण हेतु भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव शामिल हुए और विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि फिजियोथेरेपी आज स्वास्थ्य सेवाओं का अत्यंत महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है।

बदलती जीवनशैली, दुर्घटनाओं, खेल संबंधी चोटों, लकवा, कमर एवं जोड़ों के दर्द जैसी समस्याओं के उपचार में इसकी भूमिका लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दुर्ग जिले में इस कॉलेज की स्थापना से आम नागरिकों को आधुनिक एवं वैज्ञानिक उपचार सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी।उन्होंने कहा कि यह संस्थान केवल उपचार केंद्र ही नहीं बल्कि चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण का प्रमुख केंद्र भी बनेगा, जहां विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक तकनीक आधारित प्रशिक्षण तथा बेहतर करियर अवसर प्राप्त होंगे।

इससे दुर्ग जिले सहित पूरे संभाग के युवाओं को स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।मंत्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और चिकित्सा शिक्षा को सुदृढ़ करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में फिजियोथेरेपी कॉलेज निर्माण की बजट में स्वीकृति दी गई थी, जिसके तहत आज भूमिपूजन किया गया। उन्होंने कहा कि इस संस्थान की स्थापना से स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती मिलेगी और मरीजों को बिना ऑपरेशन एवं कम दवाइयों के माध्यम से प्रभावी उपचार सुविधा मिल सकेगी।

कार्यक्रम में विधायक डोमनलाल कोर्सवाड़ा, जिला पंचायत सदस्य जीतेन्द्र यादव, मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक, स्टॉफ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

जनप्रतिनिधियों और मेडिकल कॉलेज स्टॉफ ने इस पहल को जिले के लिए ऐतिहासिक कदम

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?