जशपुर में विकास कार्यों की हाईलेवल समीक्षा, शिलापट्ट नहीं लगाने पर होगी सख्त कार्रवाई : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
रायपुर/जशपुर, 24 मई 2026।वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जशपुर जिले में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट चेतावनी दी कि लोकार्पण और भूमिपूजन के बाद यदि संबंधित स्थलों पर शिलापट्ट स्थापित नहीं किए गए, तो जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि जशपुर मुख्यमंत्री का गृह जिला है, इसलिए यहां विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने और जनप्रतिनिधियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दिए।शिलापट्ट को लेकर सख्त निर्देशबैठक में मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि वर्तमान सरकार ने जशपुर जिले में रिकॉर्ड संख्या में विकास कार्य स्वीकृत किए हैं। ऐसे में जिन परियोजनाओं का लोकार्पण या भूमिपूजन हो चुका है, वहां संबंधित गांवों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में अनिवार्य रूप से शिलापट्ट लगाए जाएं।
उन्होंने दो टूक कहा कि यदि किसी भी स्थान पर शिलापट्ट नहीं लगाया गया या उपेक्षित अवस्था में मिला, तो संबंधित विभागीय अधिकारी के खिलाफ तत्काल दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोरवित्त मंत्री ने महिला सशक्तिकरण को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि का उपयोग महिलाएं बच्चों के भविष्य और बचत योजनाओं में करें।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि महतारी शक्ति ऋण योजना के अंतर्गत महिलाओं को कम ब्याज दर पर 25 हजार रुपए तक का ऋण शीघ्र उपलब्ध कराया जाए, ताकि वे स्वरोजगार शुरू कर सकें और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनें।किसानों को आधुनिक खेती और मत्स्य पालन के लिए प्रोत्साहनबैठक में किसानों की आय बढ़ाने के लिए पारंपरिक खेती के साथ-साथ फलोत्पादन और आधुनिक कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। मंत्री श्री चौधरी ने विशेष रूप से केला और लीची की खेती को प्रोत्साहित करने की बात कही।
इसके अलावा आधुनिक मत्स्य पालन को ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने का बेहतर माध्यम बताते हुए संबंधित विभागों को किसानों को तकनीकी सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। खरीफ सीजन को देखते हुए कृषि विभाग को समितियों में पर्याप्त खाद और बीज उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।जिले में तेजी से चल रहे बड़े प्रोजेक्टबैठक में कलेक्टर रोहित व्यास ने जिले में संचालित प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज, शासकीय नर्सिंग कॉलेज, प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र, क्रिटिकल केयर सेंटर और अखिल भारतीय कल्याण आश्रम अस्पताल का निर्माण तेजी से जारी है।
सन्ना विकासखंड के ग्राम पंडरापाठ में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों के लिए विशेष तीरंदाजी केंद्र का निर्माण शुरू किया जा चुका है। वहीं कुनकुरी और जशपुर में नालंदा परिसर तथा सलियाटोली में एडवेंचर स्पोर्ट्स परियोजना पर भी कार्य प्रगति पर है।कानून व्यवस्था और हेलमेट जागरूकता अभियानबैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की आवश्यकता बताई।
उन्होंने जानकारी दी कि सोशल मीडिया के माध्यम से हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें अब तक 2 हजार से अधिक नागरिकों के अपील वीडियो जारी किए जा चुके हैं। इस अभियान को लोगों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।कई योजनाओं की विस्तृत समीक्षाप्रभारी मंत्री ने बैठक में सुशासन तिहार, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन और प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना समेत दो दर्जन से अधिक विभागों की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक में जशपुर विधायक रायमुनि भगत, पत्थलगांव विधायक गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित जनप्रतिनिधि और जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद
