-माफियाओं पर चला प्रशासन का बुलडोजर, करोड़ों की शासकीय जमीन कब्जामुक्त
धमधा के ग्राम बसनी में बड़ी कार्रवाई, अवैध कब्जे हटाकर शासन ने वापस ली जमीन
दुर्ग। जिले में भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देश पर धमधा तहसील के ग्राम बसनी में वर्षों से शासकीय भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाकर जमीन को शासन के पक्ष में सुरक्षित कर लिया गया।राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर झटका तार, अवैध बाड़बंदी तथा कब्जे हटाए।
कार्रवाई के दौरान कई अतिक्रमणकारियों द्वारा शासकीय खसरों पर किए गए कब्जों को समाप्त किया गया और भूमि को अतिक्रमण मुक्त घोषित किया गया।प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिया है कि शासकीय भूमि पर कब्जा करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।
इस कार्रवाई से क्षेत्र में भू-माफियाओं में हड़कंप मच गया है, वहीं ग्रामीणों ने प्रशासन की तत्परता और निष्पक्षता की सराहना की है।
