धनोरा में 2 एवं 3 जनवरी को होगा जसगीत एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन

दुर्ग। बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में नववर्ष के अवसर पर प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी जसगीत एवं झांकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। आयोजन 2 एवं 3 जनवरी 2027, शनिवार एवं रविवार को आयोजित करने का निर्णय बैठक में लिया गया।प्रतियोगिता में चंदखुरी, हनोदा, बोरसी, कोड़िया, कोकड़ी, मड़ोदा, नेवई एवं भाठा सहित विभिन्न क्षेत्रों की सहभागिता रहेगी। प्रतियोगिता में झांकी वर्ग, पुरुष गायन वर्ग एवं महिला गायन वर्ग के प्रतिभागियों को तीन अलग-अलग श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम का आयोजन महावीर उद्यान, बाबा दरबार पावन धाम धनोरा में किया जाएगा। प्रतियोगिता की तैयारी एवं आयोजन को लेकर आयोजित बैठक में दरबार के श्री लक्ष्मण बाबा जी सहित अनेक श्रद्धालु एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।बैठक में विनोद कुमार साहू, राजू यादव, मनसुखा साहू, मनोज पटेल, डॉ. धनेश्वर साहू, राजू देशमुख, बबलू, गज्जू रायपुरिहा, जीवराखन ठेकेदार, बाबूलाल साहू, दिनेश कुमार साहू, ओंकार साहू, टीकम गुमान साहू, मारियल साहू, हेमंत साहू, भजन गायक चेतन साहू, तोमन गजपाल, उमेश साहू, पुनीत यादव, ललित साहू, रोशन साहू, दिनेश यादव, रामू यादव, एम. लाल देवांगन, राजू देवांगन, कल्याण देवांगन, भोलू, खिलेश्वर साहू, सुंदर सपरे, भूपेंद्र साहू, सुनील पेटर, वासुदेव सपरे, पूर्व उपसरपंच कुंभकरण पटेल, रुपलाल टेलर्स, गुलाब साहू सहित श्रीमती बबीता साहू, श्रीमती ललिता यादव, सुनीता साहू, मितानिन देव, हितेश पटेल, लक्ष्मी साहू, मंजू साहू, संगीता सपरे, उपसरपंच मुंगा सपरे, नीरा साहू, टीकेश साहू, अंजू देवांगन, मनोज पटेल, मुन्ना गंधर्व, कु. पूजा, कु. सुरुचि साहू, कु. वेदु, कु. नेहा साहू एवं कु. विननी साहू सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी दरबार प्रतिनिधि नंद पंडा एवं कुंज लाल साहू ने दी ।
