महामहिम राज्यपाल को भेंट किया गया बस्तर संस्कृति से युक्त स्मृति चिन्ह

महामहिम राज्यपाल को भेंट किया गया बस्तर संस्कृति से युक्त स्मृति चिन्ह

रायपुर / ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल रमेन डेका को बस्तर के आदिवासी जीवन, कला एवं संस्कृति की झलक दर्शाने वाला विशेष स्मृति चिन्ह सौजन्य भेंट किया गया।स्मृति चिन्ह में बस्तर की समृद्ध आदिवासी परंपराओं, लोक संस्कृति एवं हस्तशिल्प कला को आकर्षक रूप से प्रदर्शित किया गया था। इसे देखकर महामहिम राज्यपाल ने प्रसन्नता व्यक्त की और बस्तर की सांस्कृतिक विरासत की सराहना की।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की लोक संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण एवं संवर्धन अत्यंत महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर ओम सत्यम शिक्षण एवं जन विकास समिति के अध्यक्ष सीताराम ठाकुर एवं सचिव दिलीप ठाकुर उपस्थित रहे। समिति पदाधिकारियों ने महामहिम को संस्था द्वारा शिक्षा, सामाजिक विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की जानकारी भी दी।

कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा उपस्थितजनों ने बस्तर की सांस्कृतिक पहचान को सम्मानित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?