सफाई, स्ट्रीट लाइट समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

सफाई, स्ट्रीट लाइट समेत 6 सूत्रीय मांगों को लेकर अभाविप ने सौंपा ज्ञापन

शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बीरगांव में मूलभूत सुविधाओं की अव्यवस्था को लेकर अभाविप ने उठाई आवाज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर उत्तर भाग द्वारा शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय, बीरगांव में विद्यार्थियों की विभिन्न मूलभूत समस्याओं को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।अभाविप ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि महाविद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था अत्यंत खराब है।

खराब कांचों का ढेर अव्यवस्थित रूप से पड़ा हुआ है, जो विद्यार्थियों एवं जानवरों के लिए भी नुकसानदायक हो सकता है, वहीं महाविद्यालय के आसपास डिस्पोजल, पानी पाउच एवं शराब की बोतलों का ढेर लगा हुआ है, जिसके कारण कक्षाओं में दुर्गंध की समस्या का सामना विद्यार्थियों को करना पड़ रहा है।साथ ही पिछले सत्र में जारी किए गए आईडी कार्ड में लगभग 80 प्रतिशत विद्यार्थियों की जानकारी में त्रुटि सामने आई थी, जिसके कारण कई छात्राओं के मोबाइल नंबर सार्वजनिक रूप से प्रसारित होने की समस्या उत्पन्न हुई।

इसके साथ ही महाविद्यालय के आसपास स्ट्रीट लाइट बंद रहने के कारण असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ रहा है, जिससे परिसर का वातावरण प्रभावित हो रहा है।अभाविप ने मांग की कि क्षेत्र के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर न जाना पड़े, इसके लिए महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) स्तर के विषय प्रारंभ किए जाएं। साथ ही महाविद्यालय परिसर में खेल सुविधाओं का विकास किया जाए, जिससे विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा एवं कौशल को निखारने का अवसर मिल सके।

अभाविप रायपुर महानगर उत्तर भाग मंत्री राहुल यादव ने कहा:- “शिक्षा संस्थान केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं होते, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का स्थान होते हैं, शहीद नंदकुमार पटेल शासकीय महाविद्यालय बीरगांव में सफाई, सुरक्षा, स्ट्रीट लाइट, खेल सुविधा एवं अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को लेकर लंबे समय से समस्याएं बनी हुई हैं। महाविद्यालय प्रशासन को विद्यार्थियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान करना चाहिए, यदि जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी।

“ज्ञापन में मुख रूप से अभाविप प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भागीरथी साहू, अमन वर्मा,काजल पटेल, यश, भूपेंद्र सहित अभाविप कार्यकर्ता एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?