मोहन नगर क्षेत्र के कुएं में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

मोहन नगर क्षेत्र के कुएं में मिली अज्ञात युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी

दुर्ग। शहर के मोहन नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक गहरे कुएं में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना सामने आई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई और तत्काल पुलिस तथा SDRF टीम को सूचना दी गई।जानकारी के अनुसार, मोहन नगर क्षेत्र स्थित एक करीब 30 फीट गहरे कुएं में किसी व्यक्ति के डूबे होने की सूचना प्रशासन को मिली थी।

सूचना मिलते ही जिला सेनानी के निर्देश पर SDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत और आवश्यक सुरक्षा उपायों के साथ कुएं में उतरकर शव को बाहर निकाला।शव काफी देर तक पानी में रहने के कारण उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र और पहचान के संबंध में भी अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

पुलिस यह जांच कर रही है कि व्यक्ति की मौत दुर्घटनावश कुएं में गिरने से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है तथा लापता व्यक्तियों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।फिलहाल मोहन नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?