विश्व चिकित्सक दिवस पर जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों का सम्मान

विश्व चिकित्सक दिवस पर जिला चिकित्सालय में चिकित्सकों का सम्मान

दुर्ग। विश्व चिकित्सक दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय में सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ. ए.के. मिंज एवं ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. जे.पी. मेश्राम से सौजन्य भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किए गए तथा चिकित्सक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सक समाज के लिए समर्पण, सेवा, सम्मान और विश्वास का प्रतीक होते हैं। विश्व चिकित्सक दिवस उनके अथक योगदान, मानवीय सेवा, गौरव और प्रतिष्ठा को नमन करने का अवसर है।

कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय की जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, मानद सदस्य प्रशांत डोंगांवकर, योगेश चंद्राकर, नव दृष्टि फाउंडेशन के कुलदीप सिंह, रितेश जैन तथा जिला चिकित्सालय के नेत्र विभाग के नेत्र सहायक अधिकारी अजय नायक की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

सभी ने चिकित्सकों के उत्तम स्वास्थ्य एवं निरंतर जनसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?