12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भिलाई के कोहका में सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश
भिलाई। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज बीरा जी के अंगना, कोहका भिलाई में सर्व समाज कल्याण समिति भिलाई एवं पतंजलि योग साधक समिति, कान्हा पार्क कोहका के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों ने योगाभ्यास करते हुए नियमित योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित योगाभ्यास के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।वक्ताओं ने कहा कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मक ऊर्जा का भी महत्वपूर्ण स्रोत है। नियमित योगाभ्यास से जीवन संतुलित, स्वस्थ और सुखमय बनता है।
कार्यक्रम के अंत में सभी योग साधकों एवं आयोजकों को 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सफल आयोजन के लिए बधाई दी गई। समारोह का समापन स्वस्थ एवं निरोगी समाज के संकल्प के साथ हुआ।
