वार्ड 11 से 20 की समस्याओं पर महापौर अलका बाघमार ने ली समीक्षा बैठक

वार्ड 11 से 20 की समस्याओं पर महापौर अलका बाघमार ने ली समीक्षा बैठक

साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, नाली और प्रकाश व्यवस्था के मुद्दों पर हुई विस्तृत चर्चा

दुर्ग। नगर पालिक निगम दुर्ग क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक की जनसमस्याओं और विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर शुक्रवार शाम निगम के डाटा सेंटर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महापौर अलका बाघमार ने की। बैठक में एमआईसी सदस्य, संबंधित वार्डों के पार्षद और निगम अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान वार्डवार समस्याओं और आवश्यक विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।पार्षदों ने उठाई वार्डों की प्रमुख समस्याएंबैठक में महापौर ने वार्ड क्रमांक 11 से 20 तक के पार्षदों से बारी-बारी उनके क्षेत्रों की समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली।

पार्षदों ने साफ-सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, सड़क और नाली निर्माण, पाइपलाइन विस्तार, पाइपलाइन लीकेज, बोर रिपेयरिंग, सुलभ शौचालयों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था तथा नालियों की सफाई जैसे मुद्दों को प्रमुखता से रखा।बिना अनुमति नए नल कनेक्शन पर रोकमहापौर अलका बाघमार ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि बिना बिल्डिंग परमिशन किसी भी नए नल कनेक्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर निजी नल कनेक्शन होने के बावजूद सार्वजनिक नल चालू हैं, जिससे अनावश्यक जल व्यय हो रहा है। इस पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

समय-सीमा में समस्याओं के निराकरण के निर्देशमहापौर ने अधिकारियों से कहा कि पार्षदों द्वारा उठाई गई समस्याओं का निराकरण तय समय-सीमा में सुनिश्चित किया जाए। साथ ही कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित वार्ड पार्षदों को इसकी जानकारी देने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने सड़क सीमा क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटाने और शहर के मुख्य मार्गों सहित सभी वार्डों में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने पर जोर दिया।

बैठक में लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, शेखर चन्द्राकर, लीना दिनेश देवांगन, ज्ञानेश्वर ताम्रकर, निलेश अग्रवाल, ललिता ठाकुर, आशीष चन्द्राकर, खिलावन मटियारा, रंजीता पाटिल, युवराज कुंजाम, अजित वैध, सुरूचि उमरे, सावित्री दमाहे, कार्यपालन अभियंता विनीता वर्मा, प्रकाश चंद थवानी, सहायक अभियंता गिरीश दीवान सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?