जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, बीडीएस टीम ने मौके पर किया नष्ट

जंगल में नक्सलियों का विस्फोटक डंप बरामद, बीडीएस टीम ने मौके पर किया नष्ट

मैनपुर/गरियाबंद। जिले के थाना मैनपुर क्षेत्र अंतर्गत कुल्हाडीघाट कैंप से करीब 10 किलोमीटर दूर ग्राम दड़ईपानी के जंगल में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एफ/65 बटालियन सीआरपीएफ, जिला पुलिस बल एवं बीडीएस टीम की संयुक्त कार्रवाई में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की गई।जानकारी के अनुसार संयुक्त सुरक्षा बल सर्च अभियान पर निकले हुए थे।

अभियान के दौरान जंगल क्षेत्र में एक संदिग्ध डंप का पता चला। तलाशी लेने पर वहां से नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखी गई विस्फोटक एवं अन्य सामग्री बरामद की गई।बरामद सामग्री में 15 मीटर कमर्शियल कॉर्डेक्स वायर, 1.5 किलोग्राम गन पाउडर, जिलेटिन रॉड, एक कुकर आईईडी (लगभग 4 किलोग्राम), एक टिफिन आईईडी (लगभग 5 किलोग्राम), 6 बीजीएल राउंड, एक एयर गन, एक इंटरसेप्टर, एक इंसास मैगजीन, दवाइयां एवं दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल है।

सुरक्षा कारणों को देखते हुए मौके पर मौजूद बीडीएस टीम ने दोनों आईईडी बमों को सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर नष्ट कर दिया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नक्सलियों की किसी बड़ी साजिश को विफल करने में सफलता मिली है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है और जंगलों में सघन सर्चिंग की जा रही है। संयुक्त बलों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से विस्फोटक सामग्री बरामद कर संभावित खतरे को टाल दिया गया।

जंगल में नक्सली डंप बरामद, कुकर व टिफिन आईईडी सहित भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री जब्त

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?