16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव, स्कूलों में होगी विशेष तैयारी

16 जून से शुरू होगा शाला प्रवेश उत्सव, स्कूलों में होगी विशेष तैयारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ 16 जून से शाला प्रवेश उत्सव आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने सभी कलेक्टरों, जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) एवं स्कूल प्राचार्यों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं।विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार स्कूल खुलने से पहले परिसर की साफ-सफाई, आवश्यक मरम्मत कार्य और विद्यालयों को आकर्षक स्वरूप देने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही अधिक से अधिक बच्चों को विद्यालयों से जोड़ने के लिए रैली, मुनादी, जनसंपर्क और प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा।

शाला प्रवेश उत्सव के दौरान नए विद्यार्थियों का स्वागत किया जाएगा तथा स्कूल छोड़ चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। विभाग ने सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कोई भी पात्र बच्चा विद्यालय से वंचित न रहे।उत्सव के अवसर पर विद्यार्थियों को शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत निःशुल्क पाठ्यपुस्तकें, गणवेश और साइकिलों का वितरण भी किया जाएगा।

इसके अलावा अभिभावकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से कार्यक्रमों का आयोजन कर शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।स्कूल शिक्षा विभाग का मानना है कि शाला प्रवेश उत्सव से बच्चों में विद्यालय के प्रति उत्साह बढ़ेगा और प्रदेश में नामांकन दर तथा नियमित उपस्थिति में सुधार होगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?