पोती नितारा के जन्मदिन पर बीईओ दीपक ठाकुर ने बच्चों संग मनाया खुशियों का उत्सव, कराया न्योता भोज

पोती नितारा के जन्मदिन पर बीईओ दीपक ठाकुर ने बच्चों संग मनाया खुशियों का उत्सव, कराया न्योता भोज

पंडरिया। विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर ने अपनी पोती नितारा के द्वितीय जन्मदिवस को सामाजिक सरोकार से जोड़ते हुए एक प्रेरणादायी पहल की। उन्होंने रघुराज कन्या शाला, पंडरिया में अध्ययनरत नन्हे विद्यार्थियों के लिए विशेष न्योता भोज का आयोजन कराया और बच्चों के साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं।दीपक ठाकुर ने लगातार दूसरे वर्ष भी पारिवारिक उत्सव को विद्यालय के बच्चों के बीच मनाने की परंपरा निभाई।

बच्चों ने स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया और पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह एवं आनंद का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने नितारा को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि जन्मदिन जैसे व्यक्तिगत अवसर को समाज के बच्चों के साथ साझा करना एक अनुकरणीय पहल है, जो सामाजिक संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करती है।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। सभी ने बच्चों के साथ आत्मीय वातावरण में जन्मदिन का उत्सव मनाया तथा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी दीपक ठाकुर के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?