ब्रह्माकुमारी संस्थान में पत्रकार राखी मिलन समारोह, सम्मान के साथ बांधी राखी, नशामुक्ति का दिलाया संकल्प

ब्रह्माकुमारी संस्थान में पत्रकार राखी मिलन समारोह, सम्मान के साथ बांधी राखी, नशामुक्ति का दिलाया संकल्प

दुर्ग के बघेरा स्थित आनंद सरोवर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से पत्रकार राखी मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब पत्रकार संघ के पत्रकारों का सम्मान कर उन्हें राखी बांधी गई। साथ ही रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व, पवित्रता और नशामुक्त जीवन का संदेश दिया गया।

बघेरा के आनंद सरोवर में आयोजित पत्रकार राखी मिलन समारोह में भाईचारे और आत्मीयता की तस्वीर देखने को मिली। मुख्य आयोजक रीता बहन ने उपस्थित पत्रकारों का सम्मान किया और उनकी कलाई पर राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज और राष्ट्र के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं, जो अपनी लेखनी के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का कार्य करते हैं।

ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से आनंद सरोवर बघेरा और राजऋषि भवन केलाबाड़ी सहित विभिन्न स्थानों पर रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस दौरान भाई-बहनों को रक्षा सूत्र बांधकर परमात्म संदेश दिया गया। आनंद सरोवर में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधीश अभिजीत सिंह सपरिवार सहित कई गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए। ब्रह्माकुमारीज दुर्ग की संचालिका रीता दीदी ने कहा कि रक्षाबंध न केवल कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि मन, वाणी और कर्म में पवित्रता अपनाने का संकल्प लेने का अवसर है।

उन्होंने पवित्रता को सुख और शांति का आधार बताया।रक्षाबंधन पर पत्रकारों, प्रशासनिक अधिकारियों, न्यायिक अधिकारियों, पुलिस थानों, केंद्रीय जेल, वृद्धाश्रम, बाल संप्रेषण गृह, एसटीएफ, होमगार्ड, बटालियन और रेलवे स्टेशन सहित कई स्थानों पर रक्षा सूत्र बांधा गया। लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त जीवन जीने का संकल्प भी दिलाया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?