रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर जलभराव, यातायात प्रभावित चंदनडीह के पास वाहनों की रफ्तार धीमी, दुर्ग पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
दुर्ग। रायपुर–दुर्ग नेशनल हाईवे पर कुम्हारी ओवरब्रिज के समीप चंदनडीह क्षेत्र में जलभराव के कारण यातायात प्रभावित हो गया है। जलभराव के चलते इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही धीमी गति से हो रही है। स्थिति को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने आम नागरिकों की सुविधा और सुरक्षा के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है।
यातायात का दबाव कम करने के लिए पुलिस ने अलग-अलग दिशाओं से रायपुर जाने वाले भारी एवं अन्य वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं।इन मार्गों से गुजर सकेंगे वाहन
—1. राजनांदगांव से रायपुर जाने वाले भारी वाहन:अंजोरा बाईपास → पुलगांव चौक → अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।
2. बालोद से रायपुर जाने वाले भारी वाहन:अंडा → रिसामा → गाड़ाडीह → मर्रा → जामगांव (एम) → मोतीपुर → अमलेश्वर → रायपुर।
3. ट्रांसपोर्ट नगर/भिलाई अथवा नेशनल हाईवे से रायपुर जाने वाले वाहन:अहिरवारा मोड़ → कुम्हारी → मुरमुंडा चौक → कोचेबंद → मलपुरी कला → भालेसर → कंडरका चौक → पथरीडी → उरला → बिरगांव → रायपुर।
4. भिलाई एवं भिलाई स्टील प्लांट कर्मचारियों के रायपुर जाने वाले वाहन:उतई → सेलूद → फूंडा → मोतीपुर मार्ग से आवागमन कर सकते हैं।
🚦 पुलिस की नागरिकों से अपीलयातायात पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रायपुर की ओर यात्रा करने से पहले पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें और संभव हो तो निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। वाहन चालक यातायात पुलिस के निर्देशों और डायवर्सन व्यवस्था का पालन करें।पुलिस ने लोगों से प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक प्रवेश से बचने की भी अपील की है, ताकि जलभराव के कारण प्रभावित यातायात को जल्द सामान्य किया जा सके।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए सुरक्षित यात्रा और यातायात नियमों के पालन का आग्रह किया है।
