ग्राम महली में नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

ग्राम महली में नवीन स्कूल भवन का लोकार्पण, चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

पंडरिया। ग्राम महली में 1 अक्टूबर 2026 को पूर्व माध्यमिक शाला के नवीन भवन एवं हाई स्कूल के अतिरिक्त कक्ष निर्माण के उद्घाटन समारोह के साथ विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा उपस्थित रहीं। उन्होंने नवीन भवन का विधिवत लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती नंदनी साहू, जनपद पंचायत पंडरिया के उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी, जिला पंचायत सदस्य महेंद्र घृत लहरे, जनपद सदस्य, ग्राम सरपंच महली सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। इस दौरान श्री राम कुमार चंद्राकर, श्री हरे कृष्ण शुक्ला, श्री चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष, समस्त प्राचार्य, संकुल समन्वयक, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि विधायक भावना बोहरा द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का स्वागत भाषण विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक कुमार ठाकुर ने प्रस्तुत किया। विधायक भावना बोहरा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन श्री राजीव श्रीवास्तव ने किया। अंत में श्री अश्वनी कुमार चंद्राकर ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?