बोड़ला–चिल्फी–धवईपानी मार्ग में होटल-ढाबों की जांच : अवैध लकड़ी जप्त, तीन प्रकरण दर्ज वन विभाग की टीम की कार्रवाई

बोड़ला–चिल्फी–धवईपानी मार्ग में होटल-ढाबों की जांच : अवैध लकड़ी जप्त, तीन प्रकरण दर्जवन विभाग की टीम की कार्रवाई, ढाबा संचालकों को चेतावनीकवर्धा।

दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को वन विभाग, वनमंडल कवर्धा की टीम द्वारा बोड़ला–चिल्फी–धवईपानी मार्ग पर स्थित सड़क किनारे के होटल और ढाबों में विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान टीम ने लकड़ी के अवैध उपयोग की जांच की।निरीक्षण में कुछ ढाबा संचालकों द्वारा अवैध लकड़ी का उपयोग किए जाने की जानकारी मिलने पर विभाग ने मौके पर ही तीन अलग-अलग वन अपराध प्रकरण दर्ज कर लकड़ी जप्त की। वहीं, जिन ढाबों में केवल गिरी-पड़ी सूखी या बिक्री-अयोग्य लकड़ी का उपयोग पाया गया, उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार,पंजाबी काका ढाबा, ग्राम धवईपानी के संचालक सरदार जसविंदर सिंह के यहां से 2 चट्टा जलाऊ लकड़ी मिलने पर पी.ओ.आर. क्रमांक 21614/09, दिनांक 28.10.2025 दर्ज किया गया।

इसी प्रकार मुकेश ढाबा, ग्राम धवईपानी की संचालिका फूलबाई के यहां मिश्रित प्रजाति की 28 नग बल्लियाँ मिलने पर पी.ओ.आर. क्रमांक 21614/10, दिनांक 28.10.2025 दर्ज किया गया।वहीं राय ढाबा, ग्राम धवईपानी के संचालक गणेश राय के यहां से 1 चट्टा जलाऊ लकड़ी मिलने पर पी.ओ.आर. क्रमांक 21614/11, दिनांक 28.10.2025 अंकित किया गया।अधीक्षक वन अधिकारी ने बताया कि ढाबा संचालकों को निर्देशित किया गया है कि भविष्य में यदि अवैध लकड़ी का उपयोग करते पाए गए, तो उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। विभाग द्वारा ऐसे निरीक्षण अभियान नियमित रूप से जारी रहेंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?