20 लाख से अधिक की सनसनीखेज लूट का चाम्पा पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी गिरफ्तार

20 लाख से अधिक की सनसनीखेज लूट का चाम्पा पुलिस ने किया खुलासा, मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी गिरफ्तार

चाम्पा। चाम्पा थाना क्षेत्र में हुई 20 लाख रुपये से अधिक की लूट और अपहरण की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। सायबर टीम और थाना चाम्पा पुलिस की संयुक्त एवं तकनीकी कार्रवाई में इस मामले के मास्टरमाइंड सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की बड़ी राशि, वारदात में प्रयुक्त कार, हथियार और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।घटना 9 जनवरी 2026 की है।

प्रार्थी हरीश देवांगन, निवासी चाम्पा, जो मेसर्स अरविंद इंडस्ट्रीज में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत हैं, कंपनी के लिए विभिन्न स्थानों से कैश कलेक्शन कर लौट रहे थे। उन्होंने सक्ती स्थित विष्णु पेट्रोल पंप से 15,66,200 रुपये तथा ठठारी स्थित बंशीधर हार्डवेयर से 4,52,500 रुपये, कुल 20,18,700 रुपये एकत्र किए थे।दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम कोसमंदा मेन रोड तालाब के पास एक काली रंग की कार ने उन्हें रोका। कार सवार आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च पावडर जैसा पदार्थ फेंक दिया और पैसों से भरा बैग छीनने का प्रयास किया।

विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें जबरन कार में बैठा लिया, मोबाइल छीन लिया और मारपीट करते हुए मैनपाट ले गए। रात करीब 9 बजे मैनपाट सेल्फी प्वाइंट के पास उन्हें गहरी खाई में धक्का देकर आरोपी फरार हो गए, यह समझकर कि उनकी मौत हो चुकी है।हरीश देवांगन पूरी रात खाई में फंसे रहे और सुबह किसी तरह सड़क तक पहुंचे। लिफ्ट लेकर कापू पहुंचे और वहां एक कंप्यूटर दुकान से मोबाइल लेकर अपने कार्यालय को सूचना दी। इसके बाद थाना चाम्पा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।पुलिस की त्वरित और तकनीकी कार्रवाई घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सायबर टीम को जांच में लगाया गया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार और सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चाम्पा, बलौदा और कोरबा क्षेत्र के लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों का गहन विश्लेषण किया।सीसीटीवी फुटेज में एक संदिग्ध काली कार सामने आई, जिसके आधार पर वाहन की पहचान की गई। जांच में यह कार बिरगहनी निवासी अमीर मिरी के नाम पर पंजीकृत पाई गई। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की साजिश रचने की बात स्वीकार की।दो माह पूर्व रची गई थी साजिशजांच में खुलासा हुआ कि इस वारदात का मास्टरमाइंड योगेश रात्रे था, जिसने दो माह पहले लूट की योजना बनाई थी। उसे जानकारी थी कि हरीश देवांगन नियमित रूप से सक्ती क्षेत्र से बड़ी रकम लेकर लौटते हैं।

बरामदगी और गिरफ्तार आरोपीपुलिस ने आरोपियों के मेमोरण्डम कथन के आधार पर लूट की रकम में से 13,75,000 रुपये, घटना में प्रयुक्त हुंडई वेन्यू कार, एक चाकू, एक बेसबॉल स्टिक और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। एक अन्य आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं—योगेश रात्रे उर्फ छोटे, निवासी बिरगहनी, थाना जांजगीर जमुना सेवायक, निवासी चरणनगर, चाम्पामहेश्वर दिवाकर उर्फ छोटे दाउ, निवासी चरणनगर, चाम्पाअमीर मिरी उर्फ भोलू, निवासी बिरगहनी, थाना जांजगीर पुलिस टीम की सराहनीय भूमिकाइस पूरे मामले के खुलासे में प्रभारी सायबर सेल निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी चाम्पा निरीक्षक अशोक वैष्णव, उपनिरीक्षक बेलसज्जर लकड़ा, एएसआई उमेंद्र मिश्रा तथा सायबर टीम के अधिकारियों और कर्मचारियों की अहम भूमिका रही।पुलिस की इस त्वरित, सटीक और तकनीकी कार्रवाई से न केवल एक गंभीर अपराध का खुलासा हुआ, बल्कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत हुआ है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

× How can I help you?