हर वार्ड में फॉगिंग और दवाई छिड़काव, मच्छरों पर निगम का कड़ा प्रहार
नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहर को स्वच्छ और रोगमुक्त बनाने के उद्देश्य से “सफाई अपनाओ – बीमारी भगाओ” अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी वार्डों में मच्छरों पर नियंत्रण के लिए दिन-रात विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।निगम प्रशासन ने प्रत्येक वार्ड के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया है।
इसके तहत दिन में सीकर (स्प्रे) मशीन के जरिए गलियों और प्रमुख स्थानों पर नियमित दवाई छिड़काव किया जा रहा है, जिससे मच्छरों और अन्य रोग फैलाने वाले कीटों पर प्रभावी नियंत्रण हो सके।रात में फॉगिंग, दिन में छिड़कावनिगम की टीम द्वारा शाम और रात्रि के समय फॉगिंग मशीन से लगातार फॉगिंग की जा रही है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में यह कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है, जिससे डेंगू, मलेरिया जैसी बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।नालियों की सफाई पर विशेष फोकससफाई कर्मियों द्वारा प्रतिदिन नालियों की सफाई कर उनमें टेमिफोस और बायो डार्ट का छिड़काव किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य मच्छरों के लार्वा को नष्ट कर उनकी संख्या को बढ़ने से रोकना है।नागरिकों से सहयोग की अपीलनगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रखें, जलभराव न होने दें और इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें।
निगम का लक्ष्य शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और बीमारियों से मुक्त बनाना
